FeaturedJamshedpurJharkhandNational

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की तैयारी हुई तेज

भाजपा जमशेदपुर महानगर की परिचयात्मक सह संगठनात्मक बैठक में अभियान की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा

मंडल अध्यक्षों को अभियान के बूथों पर क्रियान्वयन का मिला निर्देश

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवगठित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की प्रथम सांगठनिक परिचयात्मक सह संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवमनोनीत जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को जमशेदपुर महानगर में सफल बनाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं, जिले में बढ़ते महिला अपराध और अत्याचार की घटना पर महिला मोर्चा के तत्वावधान में 14 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की भागीदारी को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान तय किया गया कि आजादी का उत्सव मनाने और राष्ट्रवाद की अलख जगाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 11 से 14 अगस्त तक पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आगामी 11, 12, व 13 अगस्त को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 से 14 अगस्त तक पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाएंगे एवं अमर बलिदानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। इस दौरान सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता से संपर्क कर प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित कर विभाजन की त्रासदी पर चर्चा की जाएगी एवं बंटवारे की त्रासदी में प्राण गंवाने वालों को नमन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी नवमनोनीत जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए अभियान की सफलता में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए बूथ स्तर पर तैयारी तेज करें। उन्होंने कहा कि देश में भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीति संगठन है जो राष्ट्रवादी सोच के आधार पर कार्य करती है।
इस नाते संगठन के कार्यकर्ता भी राष्ट्र प्रथम का ध्येय लेकर हमेशा कार्य करते रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर राष्ट्रीय भाव का अलख जगाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, राजीव कुमार सिंह, रेणु शर्मा, महामंत्री संजीव सिंह, मंत्री मनोज राम, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, सह कार्यालय मंत्री: संजीत चौरसिया, सह मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश, सह सोशल मीडिया संयोजक अमित सिंह परमार, कौस्तव रॉय, आईटी संयोजक बिनोद सिंह, किशोर ओझा, उज्जवल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष में युवराज सिंह, सुरेश शर्मा, जीवन लाल, बबलू गोप विकास शर्मा, सूरज कुमार सिंह, पप्पू उपाध्याय, संजय तिवारी, अजीत कुमार सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, फातिमा शाहीन, अश्विनी तिवारी, आनंद कुमार, अमित कुमार मिश्रा, रबिन्द्रनाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पाल, पवन सिंह, सूरज कुमार साह, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button