हरहरगुटू में माता के तीन रूपों की पूजा हवन के साथ संपन्न

जमशेदपुर। धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार द्वारा दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर माता के तीनो रूप क्रमशः महेश्वरी, सिद्धेश्वरी, दक्षिणेश्वरी की पूजा शनिवार 6 नवम्बर को हवन के साथ संपन्न हुआ। हरहरगुटू स्थित अतिउत्तम शक्ति दरबार में आयोजित हुए तीन दिवसीय माता की पूजा 4 नवम्बर गुरूवार से शुभांरभ की गयी थी। तीनों दिन अति उत्तम शक्ति दरबार के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी के द्वारा विधिवत रूप से पूजा की गयी। साथ ही सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शनिवार को हवन कुल पुरोहित पंडित सुशान्तो नोना के द्धारा किया गया। माता सर्व शक्ति, महा शक्ति, अति उत्तम शक्ति के दरबार में तीनों दिन भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी के द्धारा मानव कल्याण, समाज में शांति, देश की सुख समृद्धि और वातावरण की शुद्धि समेत कोरोना महामारी को हमेशा के लिए समाप्त करने और झारखंड एवं देश की प्रगति के लिए जगतजननी मां काली से प्रार्थना की गयी। उन्होंने भक्तों को संदेश दिया कि देवी स्वरूप महिलाओं एवं बच्च्यिों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने एवं हवन अनुष्ठान में प्रमुख रूप से कुल्लू रानी, दिव्यांशी, कौशल्या माता रानी, सन्या मां, कृतिका कल्याणी, सुर्यन्शी, राजदीप, संजय, रीमा, किशन, प्रिया, रूस्तम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।