![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240131-WA0095-780x470.jpg)
लोहरदगा : स्वतंत्रता संग्राम के सेना नायक बुधन सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां सहित जिलेवासियों ने नमन करते हुए श्रद्धंजलि दी। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह लेन में स्थापित बुधन सिंह की प्रतिमा पर विभिन्न प्रशासनिक राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने अपना योगदान दिया जवानी दी देश को आजादी दिलाने की खातिर हम सबका ये कर्तव्य है कि हम उनको याद करे उनके विचारों को याद करे। और उनके आदर्शो को जीवन में उतारें।