FeaturedJamshedpurJharkhand

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने फहराया तिरंगा

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय, विभिन्न मंडल समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अतिरिक्त आशीष किशोर संघ, भालूबासा, गोविंदपुर मंडल कार्यालय, रघुवर मार्केट, गोलमुरी, युवा एकता संघ, बाबुडीह, ब्राह्मण टोला, नंदनगर, दुर्गा मंदिर, छायानगर, दुकानदार संघ, भालूबासा, भाजपा बंग परिवार, एग्रिको व अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सभी मोर्चों पर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। कहा की देश इस वर्ष आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। स्वाधीनता से 75 वर्ष की इस विशाल यात्रा में हमारा देश कई कीर्तिमान स्थापित कर प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत है। हम सभी शहरवासियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमारा राष्ट्रध्वज अपने आप में ही भारत की एकता, अखंडता, शांति, समृद्धि और विकास का प्रतीक है। इस दौरान उपस्थितजनों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित देशभक्ति नारों के संग अमर शहीदों को स्मरण कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button