FeaturedJamshedpurJharkhand

सोनारी में दो भाइयों ने मिलकर रजत को गंभीर रूप से घायल किया


जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती के रहने वाले रजत कुमार पर दो भाइयों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज हो रहा है। रजत कुमार के भाई शुभम ने बताया कि घटना 31 दिसंबर की शाम 5:00 बजे उसके घर पर विद्यासागर यादव और उसका भाई विनय रंजन यादव आ गया। विनय रंजन यादव हाथ में फाइटर पहने हुए था। जबकि विद्यासागर रड लिए हुए था। दोनों ने रजत कुमार सिंह पर हमला कर दिया। राड से सर पर हमला किया। रजत ने हाथ से बचाव किया। राड मुंह पर लगा। उसका जबड़ा टूट गया है। सर पर भी चोट आई है। रंजन यादव ने फाइटर से रजत पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। तभी वहां उमाशंकर यादव पहुंचा और ललकार कर कहा कि रजत को जान से मार दो। शुभम ने बताया कि उसने शोर मचाया तब हमलावर वहां से फरार हुए। फरार होने से पहले विद्यासागर रजत के गले से चेन छीन ले गया और रंजन यादव ने उसका मोबाइल जमीन पर पटक कर चूर कर दिया। इस मामले में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button