FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सोनाराम देवगम और प्रदीप बालमुचू जैसे फ्लाप नेता आदिवासी जनसमुदाय को बरगला कर ओछी हरकत करने पर मजबूर हो गए हैंःदुर्गावती बोइपाई

सांसद गीता कोडा के लोकप्रियता से ये इंडिया गठबंधन वाले हताशा का शिकार होकर अलॉय बलाय बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का कुटिल प्रयास कर रहे हैं

चाईबासा।आज भारतीय जनता पार्टी के नेता बिपिन लागुरी,पूर्व जिला महामंत्री, मंजीत कोड़ा, जिला अध्य्क्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, गुलशसन सुंडी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, दुर्गावती बोइपाई,जिला अध्य्क्ष महिला मोर्चा,चंद्रमोहन तिउ, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष ने बयान जारी कर कहा कि सिंहभूम के सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी / इंडिया गठबंधन में खलबली मची हुई है।इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अभी से ही अपना हार स्वीकार लिया है। पुरानी कहावत है खिसियाई बिल्ली खंभा नोचे।सांसद गीता कोडा के लोकप्रियता से ये इंडिया गठबंधन वाले हताशा का शिकार होकर अलॉय बलाय बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का कुटिल प्रयास कर रहे हैं।श्रीमती कोड़ा के वास्तिविकता भरे बयान कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी , आदिवासियों के विकास का घोर विरोधी बताने से,इन पार्टियों की सच उजागर हो गई। जिस कारण विवश होकर सोनाराम देवगम और प्रदीप बालमुचू जैसे फ्लाप नेता आदिवासी जनसमुदाय को बरगला कर ओछी हरकत करने पर मजबूर हो गए हैं।और वे लोग साजिस कर लोकतंत्र बचाओ समिति को आघे कर अपना रोटी सेक रहें हैं।जितना वे लोग विरोध करेंगे श्रीमतो गीता कोड़ा लोकप्रियता के शिखर पर उतना ही ऊंचा उठती जायेंगीं।इनके बयानबाजी से साफ प्रतीत होता है कि ये पार्टियां महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी हैं।महिला मोर्चा के जिला अध्य्क्ष दुर्गावती बोइपाई जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ,प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन कर इन पार्टियों के महिला विरोधी कारनामो को उजागर करेगीं।

Related Articles

Back to top button