FeaturedJamshedpurJharkhand

सेवा पखवाड़ा के तहत 320 लोगो को लगायी गयी बूस्टर डोज़

युग पुरुष नरेंद मोदी के प्रयासों के चलते देश दे पाया कोरोना को मात: रॉकी सिंह

जमशेदपुर: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के क्रम में बुधवार को बर्मामाइंस लिटिल चैंप्स स्कूल में कुल 320 लोगों को कोविड-19 का बूस्टर डोज दिया गया। संस्था मिशन मोदी अगेन पीएम के तत्वाधान में अध्यक्ष रॉकी सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र के 320 नागरिक बूस्टर डोज़ लेकर लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला अध्यक्ष रॉकी सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री युग पुरुष नरेंद मोदी के अथक प्रयासों के चलते ही आज देश कोरोना मुक्त हो पाया है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पखवाड़ा के तहत यह बूस्टर डोज़ टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें लोगों को नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के रामबाबू तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष बर्मामाइंस दीपक झा, मिशन मोदी अगेन पीएम प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री मीरा शर्मा ने उपस्थित होकर मार्गदर्शन किया। साथ ही साथ मिशन मोदी अगेन पीएम के जमशेदपुर के महामंत्री विनय खुराना, राजकुमार, कोषाध्यक्ष राम रायका, मंत्री अंकुश जवानपुरिया, छोटू श्रीवास्तव, विराट, राजू शर्मा, राजकुमार एवं जिला प्रशासन की स्वास्थ टीम में शामिल अभिजीत कुमार और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी। रॉकी सिंह जी ने जिला प्रशासन सिविल सर्जन एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सिविल सर्जन विभाग के अभिषेक कुमार सिंह को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button