FeaturedJamshedpurJharkhandNational

वरिष्ठ नागरिक परिषद में गांधी घाट पर झंडा तोलन किया

जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति और जमशेदपुर नागरिक परिषद के संयुक्त प्रयास से गांधी घाट पार्क साकची पर सुबह १० ३० बजे केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया । केन्द्रीय अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाले और सभी लोगों को अपने अधिकार और कर्तव्य के लिए जागरूक रहने का सन्देश दिये इस अवसर पर मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के महासचिव श्री डी पी शुक्ला और गैर सरकारी बस एसोसियेशन के अध्यक्ष राम उदय सिंह ने अपना विचार रखे और समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना किये। पूजा सिंह राष्ट्र गान और देश भक्ति गीत गाई साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर फूल माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में कैलाश प्रसाद जे एन अग्रवाल दिनेश जी गोपाल राव अंजनी कुमार सिंह शिव जी सिंह विशम्बर साहू बी के सिन्हा रिचर्ड पसायन डा अशोक कुमार सिंह के के सिंह मुन्ना राजेश चौबे इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button