FeaturedJamshedpur

विश्वनाथ अग्रवाल से मिलने पहुँचे विधायक सरयू राय ली घटना की जानकारी।

बाराद्वारी निवासी विश्वनाथ अग्रवाल के साथ चोरों द्वारा बीते रात लूट की घटना को अंजाम देने की जानकारी प्राप्त होने पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उनके बाराद्वारी आवास पर जाकर मिले और वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। विश्वनाथ और उनके परिजनों ने घटना की जानकारी दी। विधायक सरयू राय ने घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई कि अपराधी कितने बेख़ौफ़ होकर इस तरह की लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी औऱ एसएसपी से इसकी जानकारी ली और उनके द्वारा कृत करवाई के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हर हाल में अपराधी शीघ्र गिरफ्तार कर लिये जाएं और लूट का सामान और नगद बरामद किया जाय। विधायक सरयू राय के साथ भाजमो के जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, सीतारामडेरा के मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, अभिजीत चंद्रा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button