FeaturedJamshedpurJharkhand

सुरभि शाखा की महिलाओं ने दलमा पहाड़ में किया ट्रेकिंग का आयोजन

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा शुक्रवार को महिलाओं के लिए दलमा पहाड़ में ट्रेकिंग का आयोजन किया गया। ट्रेकिंग सुबह 6 से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें 7 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा किया गया। ट्रैकिंग में मुख्य अतिथि के रूप में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बचेंद्री पाल और पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल शामिल थी। अतिथियों ने महिलाओं को प्रोत्साहित कर मनोबल बढ़ाया।

शाखा की महिलाओं के मन में कुछ कर दिखाने की जिज्ञासा जगाई। महिलाएं बहुत ही उत्साहित थी। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कि अपने दिनचर्या के कार्य से जीवन में कुछ अलग किया। इस ट्रेकिंग कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरभि शाखा अध्यक्ष उषा चैधरी, शालिनी गुप्ता, निधि अग्रवाल, आरती गुप्ता, प्रीति देबूका, रुचि बंसल, वसुंधरा अग्रवाल आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button