FeaturedJamshedpurJharkhand

सुरजीत-बिल्ला गुट से चार लोगों ने किया पर्चा दाखिल

जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के लिए सुरजीत सिंह खुशीपुर और गुरचरण सिंह बिल्ला गुट ने पहल करते हुए अपने पत्ते खोल दिए हैं और उनके गुट से चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
डेढ़ सौ की संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे गुरचरण सिंह बिल्ला और सुरजीत सिंह की और से कमेटी के महासचिव सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर, परविंदर सिंह सोनी, सरताज सिंह बाजवा और सिकंदर सिंह फुलके ने पर्चा दाखिल किया।
प्रधान सरदार तरसेम सिंह सेम्मे ने नामांकन प्रपत्र लिया और महासचिव कश्मीर सिंह शीरा ने रसीद काटी।
इस मौके पर ऑफिस में सुखदेव सिंह मल्ली, मनजीत सिंह खालसा कुलवंत सिंह खलेरा, बलवंत सिंह शेरों, प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button