FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सुभाष उपाध्याय ने बिरसानगर में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटा


जमशेदपुर। भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय ने प्राथमिक विद्यालय, नीलडीह, बिरसानगर में 41 स्कुली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का पैकेट बनाकर वितरण किया।
सुभाष उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ स्कूल के बच्चों संग कुछ समय बिताते हुए कहा कि उनका इस तरह का कार्यक्रम विभिन्न जरुरतमंद लोगों के बीच सालों भर चलता रहता है जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय व बंचित लोगों को सहायता पहुंचाना है। इससे शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह भी बढ़ेगा। बच्चे शिक्षित होंगे और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरविंद साहु, मंडल अध्यक्ष नरेश गौरा, परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, समाजसेवी संजय उपाध्याय, रौशन सिंह बिट्टू, अविनाश सिंह शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button