FeaturedJamshedpur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उलीडीह मानगो में मेगा मेडिकल कैंप का होगा आयोजन : कुणाल सारंगी

जमशेदपुर। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के पहल पर एवं बाबा बैजनाथ सेवा संघ के सहयोग से उलीडीह मानगो आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल पर महिलाओं के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री चुटनी महतो उपस्थित रहेंगे ।इस कैंप में प्रसूति, स्त्री रोग ,बाल रोग, दवा,त्वचाविज्ञान,सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र जांच और भी बहुत सारे रोगों की जांच किया जाएगा।

आज पूर्व विधायक एवं झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं भाजपा नेता विकास सिंह ने आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल का जायजा किया। महिलाओं का मेडिकल मेगा कैंप पूरी तरह निशुल्क रहेगा शहर के उच्च स्तरीय डॉक्टरों के द्वारा महिलाओं का निशुल्क इलाज किया जाएगा दवा का वितरण भी निशुल्क होगा।
मौके पर विकास सिंह ,अमरिंदर पासवान,अजय लोहार ,जीतू गुप्ता, राकेश लोधी, सोमेश्वर मुर्मू ,कैलाश बिरुवा, दुर्गा दत्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button