FeaturedJamshedpurJharkhand

सिद्धगोडा शिव सिंह बागान को बसाने वाले 97 वर्षीय शिवदेव सिंह की याद में अंतिम अरदास में जुटे परिजन और शुभचिंतक

जमशेदपुर। सिद्धगोड़ा स्थित शिव सिंह बागान बसाने वाले 97 वर्षीय स्वर्गीय शिव देव सिंह कि याद में अंतिम अरदास का कार्यक्रम गुरुद्वारा दुखनिवारण साहब मैं संपन्न हुआ। इस मौके पर भारी संख्या मैं लोगों ने भाग लिया इस मौके पर पटना साहेब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला, रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल, साकची गुरुद्वारा के जोगिंदर सिंह जोगी, गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, सीनियर प्रधान गुरचरण सिंह टीट होम पाइप गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह, परसुडीह गुरुद्वारा के प्रधान आर एस माथारू बाबा वडभाग सिंह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह भाग बड़ा गुरुद्वारा के महासचिव बलकार सिंह सिख मीडिया के गुरदीप सिंह सलूजा सेंट्रल से स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर चेयरमैन कमलजीत कौर सुरजीत कौर बेबी कौर जोगिंदर कौर करनैल सिंह रणजीत सिंह हरजीत सिंह शिंदे सिंह समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी एवं सभी कमेटियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी एवं सभी गुरुद्वारा कमेटियों की तरफ से स्वर्गीय शिव सिंह द्वारा समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनकी पत्नी माता गुरदीप कौर एवं उनके बड़े पुत्र मनोहर सिंह रणजोध सिंह प्रितपाल सिंह परमजीत सिंह हरेंद्र सिंह पुत्री कमलजीत कौर बलजीत कौर को शाल एवं स्वरूपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button