ChaibasaJamshedpurJharkhand

सिख समुदाय का जत्था चाईबासा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समूह साध संगत का हौसला बढ़ाया : सरदार शैलेंद्र सिंह

जमशेदपुर। जमशेदपुर सिख समुदाय का एक जत्था झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में चाईबासा गुरुद्वारा साहिब पहुँच कर चाईबासा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत का हौसला बढ़ाया। ज्ञातव्य है कि बाढ़ का पानी गुरुद्वारा कैंपस में घुस गया था और वहां काफी नुकसान भी हुआ है। ऐसा लग रहा था कि गुरुद्वारा का रखरखाव का कार्य सुचारू रूप में होने में एक सप्ताह लगेगा लेकिन वहां की संगत के हौसले की प्रशंसा करते हुए शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मात्र दो दिनों में चाईबासा की संगत ने ने स्थिति पर काबू पा लिया। जमशेदपुर से गए सभी लोगों ने गुरुद्वारा की पहली मंजिल में चल रहे 6000 स्क्वायर फुट के फ्लोर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उसे देख कर चाईबासा गुरुद्वारा की श्री गुरू सिंह सभा की तारीफ भी की। जमशेदपुर से गए सिख प्रतिनिधियों में शैलेंद्र सिंह एवं भगवान सिंह के अलावा सतेंद्र सिंह रोमी सर्वजीत सिंह ग्रेवाल सुखदेव सिंह बिट्टू सुखवंत सिंह जसवंत सिंह जगजीत सिंह अजीत सिंह जगजीत सिंह जगप्रीत सिंह आदि कई लोग थे इस मौके पर चाईबासा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह खोखर महासचिव सुरेंद्र सिंह वालिया कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह भंवरा स्त्री सत्संग सभा की सतवंत कौर, रानो कौर, दविंदर कौर, बलवीर कौर आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button