FeaturedJamshedpurJharkhand

सोनारी के अरुण गुप्ता बने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष

जमशेदपुर। सोनारी वेस्ट ले आउट निवासी अरुण गुप्ता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए। वे आगामी दो दिवसीय 18-19 मार्च को धनबाद में आयोजित होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अधिवेशन में सत्र 2023-2025 के लिए पदभार ग्रहण करेंगें। अरुण गुप्ता वर्तमान में प्रांतीय महामंत्री हैं। अरूण के निर्विरोध मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जमशेदपुर, रांची समेत पूरे प्रदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल और स्टील सिटी सुरभि शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी तथा मायुमं टाटानगर अचीवर्स शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से उनके कार्याे व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि स्टील सिटी शाखा के लिए यह गर्व का विषय है कि शहर के युवा अरुण गुप्ता अब प्रांतीय अध्यक्ष के रूप से सत्र 2023-2025 में झारखंड प्रांत में अपनी सेवा देंगे। जमशेदपुर के अशोक भालोटिया, उमेश साह, अशोक मोदी, मनीषा संघी, कविता अग्रवाल आदि ने भी बधाई दी है। अरुण गुप्ता ने कहा है कि वे मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन व अपने युवा साथियों के सहयोग के साथ मंच के सेवा व सांगठनिक कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। मालूम हो कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया दो माह पहले दिसम्बर 2022 से चल रही थी। अध्यक्ष पद हेतु 15 फरवरी 2023 तक नामांकन करना था, जिसमें चार लोग क्रमशः जमशेदपुर से अरुण गुप्ता, साहेबगंज से राजकुमार सुलेखा, झुमरी तिलेया से हिमंशु केड़िया और झरिया से विवेक लीला ने दावेदारी पेश की थी। 27 फरवरी सोमवार तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। अरूण को छोड़कर अन्य तीनों प्रत्याशियों ने समय रहते नाम वापस ले लिया था।

Related Articles

Back to top button