FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सिख संगत ने प्रधानमंत्री मोदी और प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चलाया जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार अभियान


झारखंड सिख विचार मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू के नेतृत्व में साकची बाजार में बांटा गया हैंड बिल

जमशेदपुर। झारखंड सिख विकास मंच, सिख संगत जमशेदपुर की ओर से 2024 जमशेदपुर लोकसभा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो की पक्ष में जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार किया गया। झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
द्वारा सिखों के हित में किए गए कार्यों की उल्लेख करते हुए साकची बाजार में घूम घूम कर पंपलेट वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में कंप्लीट वितरण करते हुए साकची भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए अद्भुत कार्य किए हैं, जो ऐतिहासिक है और सिख समाज इसके लिए मोदी का ऋणी है। मौके पर सीताराम डेरा गुरुद्वारा के पूर्व मुख्य सलाहकार और समाजसेवी परमजीत सिंह सबलोक चन्नी ने बीजेपी को 400 पार करने नारा लगाया है चन्नी का कहना है कि 1984 में कांग्रेस का नरसंहार सिखों के ना भूलने वाली घटना है। मोदी ने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोल कर स्वतंत्र इतिहास का उल्लेखनीय काम किया, बाल दिवस कि उपलब्धधी जो किसी भी प्रधान मंत्री ने नहीं की। किसानों के मुद्दे को विपक्ष ने तूल दे कर सिखों को उकसाने का काम किया इसलिए सिखों एकततरफा वोट बीजेपी को ही करना चाहिए, सिखों के समूह ने साकची बाजार में मोदी और जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में दुकान दुकान जा कर हैंडबील बांटा और मोदी जिंदाबाद, विद्युत वरण महतो जिंदाबाद बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए और विधुत वरन महतो को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता समाजसेवी सतवीर सिंह सोमू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिख समाज के लिए किए गए हितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी से भारी मतों से जीतने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जोगेंद्र सिंह जोगी, गुरबख्श सिंह गच्छी, अमरजीत सिंह धांजल अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, चंचल भाटिया,जसप्रीत सिंह,अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह, दलजीत सिंह बाबू,, कंवलजीत सिंह विन्नी
रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु, रविंदर सिंह रिंकू, जोगिंदर सिंह जोग्गी, सतबीर सिंह, सरताज सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button