FeaturedJamshedpurJharkhand

सिख प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया अभिनंदन

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के नव नियुक्त संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह का आज प्रथम बार जमशेदपुर आगमन हुआ। सिख समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास के आवासीय कार्यालय पर उनकी उपस्तिथ में संगठन महामंत्री का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा सिख धर्म का पटका एवं गुरु महाराज जी की तस्वीर भेंट की गई। संगठन महामंत्री ने भी सभी को राष्ट्रीय एवं समाज हित में कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजयुमो पूर्व जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा, रॉकी सिंह, जगतार सिंह, सन्नी सिंह, भूषण ढींगरा एवं अन्य उपस्तिथ थे।

Related Articles

Back to top button