FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अनाथों के नाथ कांठा सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा

राष्ट्रपति पुरस्कार से हो चुके सम्मानित; अपने अनाथालय में ही ली अंतिम सांस


जमशेदपुर। अनाथों के नाथ कहे जाने वाले कांठा सिंह का निधन हो गया है। वह तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के हाथों सम्मानित भी चुके हैं। राष्ट्रपति ने कांठा के ऐसे प्रयास की खूब सराहना की थी जिसके बाद उन्‍हें पहचान मिलनी शुरू हो गई। वह फिल्म अभिनेता आमिर खान सचिन तेंदुलकर अमिताभ बच्चन एवं मुकेश अंबानी समेत कई बड़े हस्तियों से मिल चुके थे। उन्‍होंने अंतिम सांस भी अनाथालय में ही ली खबर मिलते ही पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे एवं उन्हें श्रद्धांजलि भी दी! इस अवसर पर उन्होंने कहा कांटा सिंह हमारे इस क्षेत्र का नाम के साथ-साथ मिसाल भी कायम की इनके द्वारा की गए प्रयास को देश के राष्ट्रपति ने सम्मानित की जो हमारे क्षेत्र के लिए एक गर्व की बात है इनका जाना इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है! तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के हाथों सम्मानित होने वाले घाटशिला के लेदा निवासी कांठा सिंह का निधन सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में अनाथों के नाथ के रूप में कांठा सिंह की पहचान बनी थी। दिल्ली तक लोग उन्हें जानने लगे थे।

राष्‍ट्रपति ने की थी कांठा की जमकर सराहना
कांठा सिंह अनाथालय वर्ष 1999 में शुरू हुआ था। लेदा गांव में अनाथालय संचालन से घाटशिला अनुमंडल में अनाथों के नाथ के नाम से कांठा की पहचान बनी। वर्ष 2009 का दौर था, जब कांठा सिंह को पूरी दुनिया ने जाना।
तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के बुलावे पर कांठा सिंह अपने बच्चों के साथ दिल्ली गए। 27 नवंबर, 2009 को दिल्ली में राष्ट्रपति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उनके साथ बच्चों ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति ने कांठा के ऐसे प्रयास की खूब सराहना की थी, जिसके बाद उनका नाम तेजी से मशहूर होने लगा।

Related Articles

Back to top button