FeaturedJamshedpurJharkhand

सिंहमभूम चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत वरण महतो को विजय बनाने का लिया गया संकल्प

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के विशेष संपर्क(सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रकोष्ठ)के द्वारा सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी सांसद विद्युत वरण महतो के साथ शहर के सभी समाज के प्रबुधगन एवं चैंबर के सम्मानित सदस्य गण के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश जमशेदपुर शहर के सभी प्रबुद्ध लोगो के साथ सांसद का सीधा संवाद स्थापित करना एवं आगामी 25 मई को होने वाले लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अनुरोध करना।
इस संवाद कार्यक्रम में राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी) के द्वारा अपने संबोधन में मुख्य रूप से बताया कि आने वाली 5 साल भारत देश की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। पिछले दस सालो में मोदी सरकार ने कई कल्याणकारी कार्यों से भारत देश को विकसित बनाने का काम किया है। साथ ही प्रबुद्धजनों से आवाहन किया की 25 मई को अपने घर से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करे।

भारतीय जनता पार्टी के विशेष संपर्क(सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रकोष्ठ) के प्रदेश उप प्रमुख गुरविंदर सिंह शेट्टी ने विद्युत वरण महतो की प्रयासों की सराहना करते हुए कहा जमशेदपुर के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर और रेलवे के लिए अनेकों कार्य किए है। लोगों से आवाहन किए इस बार जो राम को लाए है,इस उन्हें ही भारी मतों से जीतना है।

सांसद और भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मौजूदा राज्य सरकार के प्रति कटाक्ष करते हुए कहा की जो भी इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास के कार्यों का प्रयास करते थे, उसमें अड़ंगा लगा देती थी किसी न किसी बहाना से उद्धरण के रूप में धलभुमगढ़ एयरपोर्ट का जिक्र किया। साथ ही लोगो से अनुरोध किया की इस बार उन्हें जनता भारी मतों से जिताएगी तो बचे हुए विकास कार्यों को पूर्ण करने का अथक प्रयास करेंगे।

मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, महासचिव मानव केडिया,उपाध्यक्ष अनिल मोदी, लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, मुरलीधर केडिया, राजीव अग्रवाल,पुनीत कौंटिया, एवं सभी समाज के प्रबुद्धजन बैठक में सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button