FeaturedJamshedpurJharkhand

सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी : गणेश प्रसाद


जमशेदपुर। सिंहभूम लोकसभा सीट से सोमवार को चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और आम जनता को धन्यवाद देता हूं। यह बातें प्रेस बयान जारी समाजसेवी और झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थक गणेश प्रसाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांटे के इस टक्कर में इंडिया गठबंधन की झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी जोबा माझी की जीत है। सिंहभूम की जनता ने पहले से ही बेदाग एवं ईमानदार छवि की प्रत्याशी जोबा माझी को अपना प्रत्याशी चुनने का मन बना लिया था। गणेश प्रसाद ने कहा की उनको पार्टी की ओर से आदित्यपुर गम्हरिया में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया था। इस भीषण गर्मी में मैं अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाया और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबामा जी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। इस प्रचार प्रसार अभियान में मेरे सहयोगी भी शामिल रहे हैं। गणेश प्रसाद ने यह भी कहा कि इस चुनाव में लगभग 70% मतदान हुआ है जो संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बहुत बड़ा योगदान है। इतना ही नहीं भले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद है लेकिन वे केंद्र सरकार के दबाव में झुके नहीं और जनता इस बात को जानती थी कि केंद्र सरकार ने उन्हें जानबूझकर जेल में भेजा है।
की कौन कितना पानी में हैं।

Related Articles

Back to top button