FeaturedJamshedpur

साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, बजट में युवा, किसान, महिलाओं की हुई अनदेखी:गुंजन यादव

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा ने दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। गुरुवार को पेश किए बजट पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए बजट में कुछ भी स्वागत योग्य नही है। यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला है। पिछले बजट में 91 हजार से अधिक का प्रावधान करने वाली झारखंड सरकार ने एक वर्ष में बजट की प्रस्तावित राशि की 40 फीसदी ही खर्च कर पाई। यह दर्शाता है कि झारखंड सरकार बजट में किये गए घोषणा को धरातल में उतारने में पूर्ण रूप से विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों से बड़े वादे करने वाली सरकार ने बजट में इनसब पर कोई दिलचस्पी नही दिखाई है। बजट में किये गए घोषणाएं भी सरकार के नेतृत्वहीनता के कारण लागू करवाना वास्तव में बड़ी चुनौती साबित होगी।

बजट में गांव, गरीब, महिला, किसान, मजदूर, युवा सभी की उपेक्षा की गई : प्रेम झा

भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कहा कि झारखंड सरकार पिछले बजट की कई घोषणाओं को पूर्ण करने में विफल साबित हुई है। पिछले बजट का 40 प्रतिशत खर्च करने वाली झारखंड सरकार ने इस बार बजट का आकार तो बढ़ाया परंतु बजट में सभी वर्गों को निराशा ही हाथ लगी। युवाओं के रोजगार के लिए बजट में कोई प्रवधान नहीं किया गया हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं तो भत्ता और किसानों के ऋण माफी वादा किया गया था, लेकिन इस पर कोई पहल नही की गई। राज्य में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह बजट पूर्ण रूप से निराश करने वाला है।

Related Articles

Back to top button