FeaturedJamshedpurJharkhand

सावन के रंग वीरांगनाओं के संग में मचा धमाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमी महिलाएं

जमशेदपुर। सावन के इस पावन महीने में वीरांगनाओं की ओर से सावन के रंग वीरांगनाओं के संग का आयोजन किया गया। इस बार कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां का संयुक्त कार्यक्रम में बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सावन महोत्सव में वीरांगनाओं ने हरे रंग की साड़ी सूट और चूड़ियां पहन कर सतरंगी परी सी दिख रही थी।


इस अवसर पर वीरांगनाओं ने नृत्य संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर माहौल को बहुत ही खुशनुमा बना दिया। इसके साथ है एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का सभी ने आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वीरांगनाओं की प्रस्तुति पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजित आ रहा। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब धमाल मचाया।

यह कार्यक्रम वीरांगना संगठन की राष्ट्रीय नेत्री भारती सिंह के नेतृत्व में साकची स्थित एक होटल में किया गया, जिसका संचालन नीलम सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवम भाजपा नेत्री कल्याण शरण के साथ साथ संस्था की अध्यक्ष सोनिया अमित सिंह उपस्थित थी।


इस अवसर पर कई प्रकार की नित्य, गीत, कविता चुटकुला संगीत और गेम आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सोनारी की माला सिंह को सावन क्वीन चुना गया। इसके साथ ही आदित्यपुर की रूबी सिंह सेकंड और बिष्टुपुर की प्रीति सिंह थर्ड हुई। मेहंदी में डी जी और ओवर ऑल ड्रेस ऑफ में रिद्धि सिंह को चुना गया। आयोजन को सफल बनाने में नीलम सिंह, सीमा सिंह, प्रभा सिंह, मीरा सिंह, अर्चना सिंह, उत्तर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रजनी सिंह गुड़िया सिंह, अंजली सिंह, सुनीता सिंह, मंजू सिंह, प्रतिमा सिंह, मिनी सिंह, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, संगीता सिंह, कंचन सिंह, खुशबू सिंह, प्रतिभा, मीरा सिंह मालती सिंह, नीलम सिंह, प्रीती सिंह रूबी, रिद्धि सिंह, राशि सिंह, सीमा सिंह 2 और भी बहुत सारी वीरांगनाएं शामिल है।

Related Articles

Back to top button