FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची होटल दयाल इंटरनेशनल में चला जिला प्रशासन का बुलडोजर

जमशेदपुर। साकची के होटल दयाल के बेसमेंट पर जिला प्रशासन जेएनएसी ने बुलडोजर चलाया है। होटल दयाल के बेसमेंट में अवैध रूप से रेस्टोरेंट बनाया गया था। इसे लेकर जेएनएसी ने कार्रवाई की और बेसमेंट तोड़ने का काम शुरू किया है। बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। जेएनएसी ने कई अवैध इमारत पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। इसके पहले शताब्दी टावर, सना कंपलेक्स आदि इमारत के बेसमेंट को खाली कराया जा चुका है।बेसमेंट में कई साल से अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण हटा अभियान के दौरानएसडीओ पारुल सिंह, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रमुख कृष्ण कुमार अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button