FeaturedJamshedpurJharkhandNational

साकची गोलचक्कर पर झामुमो ने एम पी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसर पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से साकची गोलचक्कर पर मध्यप्रदेश राज्य के भाजपा शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि परवेश शुक्ला के द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है। भाजपा के आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है।
इस शर्मनाक घटना के विरोध में झामुमो ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और मध्याप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, पूर्व सांसद सुमन महतो, वीर सिंह सुरेन,महावीर मुर्मू, बाबर खान, अरुण प्रसाद, राज लकड़ा, नंटु सरकार,प्रीतम हेंब्रम , गुरमीत सिंह गिल, प्राथो प्रकाश माझी,अजय रजक,फते चंद टुडू, उमाकांत झा, गोपाल महतो, राजा सिंह, बाली मार्डि, सविता सिंह,दुर्गा बोई पाई, उमर खान, डी राकेश राव, समिम मालिक, हैप्पी तंतु बाई,मोहम्मद सलीम,कन्हैया रजक, साथ ही कई झामुमो कार्यक्रता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button