FeaturedJamshedpurJharkhandNational

साकची गुरुद्वारा मैदान में सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ओर से बैसाखी नाइट का आयोजन 6 अप्रैल को

जमशेदपुर। सेंट्रल सिख नौजवान सभा की एक प्रेस वार्ता साकची स्तिथ होटल जे के रेजीडेंसी मे रखी गयी, जिसमे सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने जानकारी दी की आगामी 6 अप्रैल को सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा साकची गुरुद्वारा मैदान मे बैशाखी नाईट(सांस्कृतिक संध्या) का आयोजन किया गया है, जिसमे पंजाब के सुप्रसिद्ध सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी गायकी की प्रस्तुति देंगे,कार्यक्रम मे प्रवेश सिर्फ पास द्वारा होगा जो की निशुल्क उपलब्ध होंगे,सभा के सीनियर मीत प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने जानकारी दी की कार्यक्रम मे प्रवेश सिर्फ पास द्वारा होगा,सभा द्वारा जारी संपर्क नम्बर(9031384624,7004985606)मे संपर्क करके लोग 20 मार्च के बाद पास ले सकते है,प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से उपस्थित तख़्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह एवं झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान एवं सी जी पी सी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने जानकारी दी की नौजवान सभा द्वारा किये जा रहे इस कार्यक्रम मे कई सामाजिक,राजनितिक,प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा, समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को भी सम्मानित किया जायेगा,सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला एवं अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से नौजवान सभा द्वारा हो रहे कार्यक्रम के लिए उन्हें शुभकामनायें दी एवं कहा की सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के सहयोग का आश्वासन दिया। नौजवान सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू एबं रणजीत सिंह ने बताया की कार्यक्रम मे सिख मार्शल आर्ट गठका एवं पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भाँगड़ा एवं गिद्धा की प्रस्तुति भी बच्चो द्वारा होंगी,कार्यक्रम की भव्यता देखते बने गी, कार्यक्रम मे लोगो के बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था की जायेगी, नौजवान सभा के सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्यक्रम की तैयारी मे लग गये है, कई वर्षो बाद बैशाखी नाईट का आयोजन हो रहा है।
आज की प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से तख़्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, झारखण्ड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह,सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सीनियर मीत प्रधान त्रिलोचन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू एवं रणजीत सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह,चंचल भाटिया, प्रेस प्रवक्ता चरणजीत सिंह, झारखण्ड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के महासचिव गुरचरण सिंह खालसा,अमरजीत सिंह, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे,परविंदर सिंह सोहल,नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतवीर सिंह सोमू, बलवीर सिंह बबलू,वाईस चेयरमैन सुखविंदर सिंह शाबी, गुरजीन्दर सिंह पिंटू,समशेर सिंह सोनी,सात्विन्दर सिंह, मनिंदर सिंह, सरताज़ सिंह, राजवीर भाटिया, सुखराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button