FeaturedJamshedpurJharkhandNational

साउथ प्वाइंट स्कूल में एक पौधा मां के नाम पर वन महोत्सव मनाया


जमशेदपुर। साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने माइम शो के माध्यम से जीवन में पेड़ों का महत्व बताया तथा वन संरक्षण का संदेश दिया। सब दुखों की तरु परिहारी, मंगल करण अ मंगल हारी, पर छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति से पेड़ों की पीड़ा को अभिव्यक्त किया तथा वन संरक्षण का महत्व बताया। इसके साथ ही विधालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा, वन विभाग के पदाधिकारी श्री समित कुमार पाठक, श्रीमती डालिया भट्टाचार्य कोल्हान प्रभारी गायत्री परिवार, जम्मू वाले बाबा, अरविंद, अध्यक्ष शिशु मंदिर बागबेड़ा, रंजय कुमार प्राचार्य शिशु मंदिर बागबेड़ा, तुलसी, सेवा भारती प्रभारी ने संयुक्त रूप से स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया। स्कूल के प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। भारत में प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता मिश्रा और प्रियंका सिंह की देखरेख में इस आयोजन को सफल बनाया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button