EducationFeaturedJamshedpurJharkhand

एमबीएनएस कॉलेज की ओर से चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान

गांव के लोगों के बीच वितरित किया गया झंडा, बच्चों में आयोजित की गई प्रतियोगिता

जमशेदपुर;कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त एमबीएनएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से चांडिल प्रखंड के आसनबनी गांव में हर घर तिरंगा का अभियान चलाया गया। इसमें महाविद्यालय के
विद्यार्थियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के महत्व के बारे में लोगों को बताया गया। घर-घर तिरंगे का वितरण किया गया।

आसनबनी गांव के लोगों ने भी इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह सुनिश्चित किया गया कि गांव के एक-एक घर में तिरंगा पहुंचाया दिया जाए। गांव के बच्चों के बीच स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के बीच आजादी के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों की याद में राष्ट्रगान गाया गया।

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के डायरेक्टर अनुपा सिंह ने किया। इस अभियान में में कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। कॉलेज परिवार के सभी लोगों ने इस अभियान में अपनी पूरी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। I

Related Articles

Back to top button