FeaturedJamshedpurJharkhand

सहारा सिटी मांगो में संयुक्त सचिव कमल किशोर ने झंडा फहराया

जमशेदपुर ।सहारा सिटी मानगो के संयुक्त सचिव कमल किशोर ने 74वें गणतंत्र दिवस का झंडा फहराया एवं कॉलोनी वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। आजादी के परवानों का याद दिलाते हुए जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते अपने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हें याद करते हुए कॉलोनी वासियों से आवाहन किया कि देश की आजादी को कायम रखने के लिए हमें निरंतर तत्पर एवं तैयार रहना होगा।


ताकि देश के प्रति बुरी नियत रखने वालों को करारा जवाब दिया जा सके। कॉलोनी के सुरक्षा प्रहरीयों झंडे को सलामी दी एवं उपस्थित कॉलोनी वासियों ने राष्ट्रगान गाया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ उपस्थित कॉलोनी वासियों में स्वीट वितरण कर खुशी मनाई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टी पी सिंह विकास कुमार मोहम्मद सादिक कौशलेंद्र सिंह अनिल सिन्हा जटाशंकर सतीश चंद्र मिश्रा आदि कॉलोनी वासियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button