FeaturedJamshedpurJharkhand

सिख समाज का 31 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर डीआरएम से मिला, जालियांवाला बाग एक्सप्रेस, टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस रोजाना चालू करने की मांग

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं मांगो गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में 31 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक अरुण जातोहे राठौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पिछले कई दिनों से कुहासा के नाम पर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन को 3 माह के लिए रद्द किए जाने का कड़ा विरोध किया गया और टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिन के बजाय रोजाना चालू करने की मांग की है डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल को उच्च पदाधिकारियों से बात कर इन दोनों ट्रेनों को चलाने का आश्वासन दिया इसके साथ ही रेलवे और ब्रिज की जर्जर सड़क को को बनाने की भी मांग की है इसके साथ ही होटल राज के सामने बंद पड़ी रेलवे की सड़क को चालू करने की मांग रखी गई है। प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि पिछले कई माह से रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया था अचानक उसे बंद कर दिया गया है, जबकि स्टेशन जुगसलाई मार्ग पर वाहनों का जाम लगा रहता है अगर रोड चालू कर दी जाए तो इस समस्या से आम नागरिक को छुटकारा मिल सकता ह है डीआरएम ने सभी बातें सुनने के बाद कहा कि आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जो सप्ताह में 3 दिन चलती है उनका प्रयास रहेगा 3 दिन के स्थान पर समय-समय पर चार-पांच दिन चले जिसके लिए विभाग के द्वारा प्रयास किया जा रहा है इस संबंध में दिल्ली बोर्ड और कोलकाता जीएम से भी पत्राचार किया गया है। आशा है कि जल्दी ही उसका सफलता मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, मानगो मानगो कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, गमाहरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन चंचल सिंह, साक्षी गुरुद्वारा के जोगिंदर सिंह जोगी बर्मा माईनस कमेटी के चेयरमैन जोगा सिंह, कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह प्रधान जगजीत सिंह गांधी, साकची कमेटी के जोगिंदर सिंह जोगी,कदमा गुरुद्वारा कमेटी के सुखविंदर सिंह, प्रधान बलदेव सिंह हरजिंदर सिंह सरबजीत सिंह हरदीप सिंह गुरदीप सिंह सुखविंदर सिंह बलदेव सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू समेत परसुडीह गुरुद्वारा के प्रधान रणजीत सिंह माथारू सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह जसवंत सिंह चरणजीत सिंह कश्मीर सिंह रविंदर सिंह भाटिया रविंद्र सिंह रवि गुरजीत सिंह भगत सिंह हनी सिंह मनजीत सिंह आदि कई अन्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button