सरजामदा गुरुद्वारा में चारदिवारी का निर्माण कार्य शुरू

जमशेदपुर I गुरुद्वारा सरजामदा के चार दिवारी का निर्माण कार्य सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरर्मैंन सरदार शैलेंद्र सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला एवं अन्य द्वारा नारियल फोड़ कर एवं गिट्टीबालू डालकर शुरू किया गया। इस विशेष मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला गोल पहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह परसुडी के प्रधान रणजीत सिंह माथारू सुंदर नगर के प्रधान मलकीत सिंह बागबेड़ा के महासचिव बलकार सिंह सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे अर्जुन सिंह वालिया गुरजिंदर सिंह पिंटू एसपी कॉलेसेंट्रल नौजवान सभा के कार्यकारी प्रधान इंदर सिंह इंदर सरजंदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह चेयर पर्सन भूपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह महासचिव बलबीर सिंह कोषाध्यक्ष सविंदर सिंह सलाहकार रणजीत सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जसवीर कौर जसपाल कौर रणजीत कौर जसविंदर कौर एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सरजमता गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह द्वारा सभी प्रतिनिधियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने सरजामदा की समूह साध संगत का धन्यवाद करते हुए गुरुद्वारा कमेटी को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

