FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद रजक के अंतिम संस्कार में उमड़े कांग्रेसजन

जमशेदपुर : टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विनोद रजक का आकस्मिक निधन हो जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। सुबह से ही स्वः विनोद रजक के आवास पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे डटे रहे। घर पर ही वरीय नेताओं और कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। टेल्को प्रखण्ड क्षेत्र के कांग्रेसजन, बस्तीवासी तथा आम जनता का भीड़ काफी संख्या में पहुँच कर अश्रुपुरित ऑंखों से अंतिम दर्शन किया ।
स्वर्णरेखा घाट पर झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व संसद डॉ अजय कुमार जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान और काफी कांग्रेसी जन भुईयाडीह घाट पर पहुंचे। झारखण्ड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने स्वः विनोद रजक के दोनों पुत्रियों से कहा कि मैं परिवार का गार्जियन बन कर हर दुःख दर्द में खड़ा रहूँगा। सरकार और विभाग स्तर पर हर संभव मदद पहुँचाऊंगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डाॅ अजय कुमार भी घाट पर उपस्थित होकर स्वः विनोद रजक का अंतिम दर्शन किया, तथा परिजनों को मदद देने का भरोसा दिया।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि स्वः विनोद रजक प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में बहुत सक्रिय रूप से पार्टी में योगदान देते रहे है। स्व विनोद रजक के अकस्मिक निधन हो जाने पर कांग्रेस पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है।
जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा प्रदान कर सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर रविन्द्र कुमार झा पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रामदरस चौधरी, वरीय नेता संजय यादव, धर्मेन्द्र सोनकर कार्यकारीअध्यक्ष, इंतिखाब वास्ती, डाॅ परितोष सिंह, परविंदर सिंह, रजनीश सिंह, सनातन भकत, नीरज दुबे, संजय घोष, कैलाश रजक, कृष्णा प्रसाद ठाकुर, सतीश रजक, भोला यादव, बबुआ झा, माजिद अख्तर सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button