FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गोपाल मैदान में कुड़मी सेना का ‘करम महोत्सव’ 1 अक्टूबर को

जुटेंगे समाज के दिग्गज, बंधेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समा, कुड़मी रत्न से सम्मानित होंगे तीन कुड़मी न्यायधीश

जमशेदपुर : कुड़मी सेना की ओर से आगामी 1 अक्टूबर (रविवार) को बिस्टुपुर गोपाल मैदान में राष्ट्रीय करम महोत्सव का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा, जिसमे करम डाल की पूजा के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, झूमर गीत-संगीत की भी प्रस्तुति कलाकार करेंगे। न्यू सीपी क्लब में कुड़मी सेना झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बिशाल चंद्र महतो की अध्यक्षता में बैठक किया गया। उन्होंने बताया कि करम महोत्सव कार्यक्रम में झूमर गीत-संगीत प्रस्तुत करने के लिए झारखंड के मशहूर गायक ओड़िशा के दीपक महतो अपनी अपनी टीम के साथ शहर आएंगे.
श्री महतो ने बताया कि लगभग 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण होगा।

कुड़मी न्यायधीश होंगे सम्मानित
पश्चिम बंगाल की न्यायधीश श्रीमती नूपुर महतो, सुश्री सुजाता महतो और ओड़िसा की न्यायधीश श्रीमती मन्दिरा मोहन्ता होंगे कुड़मी रत्न सम्मानित।

इसबार करम महोत्सव का भव्य आयोजन के साथ होंगे झारखण्ड संस्कृति की कई सारी प्रतियोगिता
1.रील्स प्रतियोगिता जिसमे झारखण्ड संस्कृति करम नाच की झलक दिखेगी।
2.करम डाल एवं नाच का ड्राइंग (चित्रकार) प्रतियोगिता होगी
3.करम गीत और करम नाच प्रतियोगिता।
4. सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा एवं सभी को फलदार पौधे का वितरण किया जाएगा।

बिशाल ने कहा कि विशेष रूप से कुड़मी समाज द्वारा वर्षो से आंदोलन किया जा रहा है अब कुड़मी समाज द्वारा पुनः अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने हेतु आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर को रेल टेका में कुड़मी सेना के भारी संख्या से कार्यकर्ता होंगे शामिल।

संवाददाता सम्मेलन में गौरंगो महतो, सूरज महतो, पोबिर महतो, मनोज महतो, बिष्णु देव महतो, देवदीप महतो, डीके महतो, जगतपति महतो, मनमोहन महतो, पीडी महतो, धनंजय महतो, बिजय महतो, प्रशांत महतो, अभिषेक महतो(रोसू), खगेन महतो, सचिन महतो, सौरव दास एवं भारी संख्या से सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button