AccidentFeaturedJamshedpurJharkhandNational

समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले की 91 वर्षीय माताजी सरदारनी बलवंत कौर का निधन, उनके आवाज पर दुख प्रकट करने वालों का लगा ताँता


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता व समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले की 91 वर्षीय माताजी सरदारनी बलवंत कौर का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को दिन में 3:30 बजे अंतिम सांस ली। टी एम एच ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। उनके आवास पर दुख प्रकट करने वालों का ताता लगा हुआ है।

स्वर्गीय सरदार हरजीत सिंह की पत्नी सरदारनी बलवंत कौर अपने पीछे चार पुत्र त्रिलोचन सिंह, दलजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, रणबीर सिंह सहित पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका जन्म जमशेदपुर के ही 10 नंबर बस्ती में हुआ था। अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि उनकी माताजी सरदारनी बलवंत कौर का अंतिम संस्कार रविवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा।

Related Articles

Back to top button