ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

सदर प्रखंड के कुरसी एवं टोंटो के टोंटो, रेंगड़, केेंजरा व नीमडीह पंचायत में झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

चाईबासा। चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों लगातार झामुमो की ओर से पंचायत स्तरीय बैठक चल रही है। रविवार को सदर प्रखंड के कुरसी एवं टोंटो प्रखंड के टोंटो रेंगडा, केेंजरा व नीमडीह पंचायत में झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। वहीं मंत्री ने हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने की बात कही। कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा के नेताओं ने गलत प्रचार प्रसार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है। सभी ने भाजपा के ठगबाजों से होशियार रहने की बात कही। वहीं भाजपा के ठगबाज नेताओं के झूठा प्रचार का जवाब जोरदार तरीके से देने की बात कही। इस दौरान रेंगडा में झामुमो के नीति सिद्धांत को देखते हुए करीब एक दर्जन लोगों ने झामुमो का दामन थामा। मौके पर मौजूद मंत्री ने विधिवत माला पहना कर सभी का स्वागत किया। मौके पर सदर में बबलू गोप, बाबूलाल, टोंटो जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, मंगल तुबिद, दफेदार हेस्सा, तुराम बिरुली, बुधराम लागुरी, दिनेश तुंबलिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button