FeaturedJamshedpurJharkhand

सत्यम संजीवन ट्रस्ट की ओर से लोगों की दी गई कानून की जानकारी

प्रितपाल सिंह बीजी
जमशेदपुर। विजेता नगर गुड़िया मैदान के समीप समुदायिक भवन में सत्यम संजीवन ट्रस्ट के नेतृत्व में कानून के प्रति जागरूकता अभियान लोगों के बीच में एक छोटा सा कार्यक्रम कर उन्हें जागरूक किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। आए दिन हमारे समाज में क्राइम बढ़ता जा रहा है लोग कानून के प्रति जागरूक नहीं है। थाना से लेकर कोर्ट तक की बातों के बारे में उन्हें बताया गया ऐसी बहुत सारी धाराएं हैं जिनके बारे में सभी लोगों को जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया अगर आप किसी पर गलत धारा लगाकर उन्हें कोर्ट तक ले जाते हैं तो उसका आप पर गलत असर भी हो सकता है इस बारे में भी वहां आए हुए अधिवक्ताओं ने सभी लोगों के बीच में अपने अपने विचार को रखा। सत्यम संजीवन ट्रस्ट के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही था कि हम सब मिलकर बस्ती बस्ती जाकर सभी लोगों को अपने प्रशासन से लेकर कोर्ट तक की बातों के बारे में कानून तक की नियम कानून के बारे में उन्हें जागरूक किया जाए। ताकि हमारे प्रशासन को हमारे समाज को और कोर्ट को कम से कम केसेस मिले लोग अपने कर्तव्य को समझें कानून के नियम को समझे और अपने समाज परिवार में शांति में जीवन यापन करें।।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य रूप से मुख्य अतिथि हमारे बिरसा नगर थाना प्रभारी के तरुण कुमार यादव साथ ही हमारे जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता परमजीत कुमार महिला अधिवक्ता विनीता सिंह महिला अधिवक्ता निमिषा सिंह पुरुष अधिवक्ता अमित और प्रवीण और अमित दिग्विजय सिंह शामिल थे
कार्यक्रम का संचालन सत्यम संजीवन संगठन सचिव रेखा साहू के द्वारा किया गया और साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सचिव राजकुमार शर्मा उपाध्यक्ष आनंद कुमार सदस्य अकाश कुमार सदस्य आशा देवी सदस्य निर्मला देवी एवं सदस्य बेबी शर्मा और बबली कुमारी निर्मला देवी सुमित कुमार सोनी देवी सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह कार्यक्रम सत्यम संजीवन ट्रस्ट की अध्यक्ष कंचन सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Related Articles

Back to top button