FeaturedJamshedpur

संस्थापक दिवस पर भाजपा ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा -लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प।

जमशेदजी टाटा ने भारत में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया: गुँजन यादव

जमशेदपुर। औधोगिक भारत के निर्माता एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा के 183 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। गुरुवार को संस्थापक दिवस के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी टाटा ने जो योगदान दिया वह अति असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। जिस समय सिर्फ यूरोपीय, विशेष तौर पर अंग्रेज़ ही उद्योग स्थापित करने में कुशल समझे जाते थे, वैसे समय में जमशेदजी टाटा ने भारत में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया। जमशेदजी टाटा द्वारा किए गये अनेकों कार्य युवा पीढ़ी को आज भी प्रोत्साहित करते हैं। उनके पास भविष्य को भाँपने की अद्भुत क्षमता थी जिसके बल पर उन्होंने एक औद्योगिक भारत का सपना देखा था। गुलामी के उन दिनों में जमशेदजी ने अपनी सोच, संकल्प और दूरदर्शिता के बल पर अंग्रेजों को भी झुकने पर मजबूर कर दिया।कहा कि लौहनगरी वासियों को ऐसे दूरदर्शी और कर्मयोगी जमशेदजी टाटा पर हमेशा गर्व की अनुभूति होती रहेगी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय ,नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी एवं मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, हन्नु जैन, संजय सिंह, बौबी शर्मा, त्रिदेव चट्टराज, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, दीपक पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button