FeaturedJamshedpurJharkhandNational

संपूर्ण मानव कल्याण संघ के संरक्षक डॉक्टर संजय गिरी ने हूल क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चाकुलिया:- संपूर्ण मानव कल्याण संघ के संरक्षक एवं संस्थापक डॉ संजय गिरी ने हूल दिवस के अवसर पर संथाल हूल क्रांति के शहीद सिदो मुर्मू व कान्हू मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की। चाकुलिया के बोरामारा,दिघी के स्थित सिदो कान्हू के प्रतिमा पर संजय गिरी ने माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया।उसके बाद बिर शाहिद बिरसा मुंडा के मूर्ति पर मालअर्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया।
मौके पर संजय गिरी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विशाल रूप से आंदोलन खड़ा करने तथा अंग्रेजी हुकूमत की नींव को उखाड़ने में हूल क्रांति को जाना जाता है। संथाल परगना में विशाल आंदोलन के नेतृत्वकर्ता सिदो – कान्हू, चाँद – भैरव, फूलो – झानो समेत हजारों आदिवासियों ने वीरता के साथ अंग्रेजी फ़ौज के साथ लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए हैं। संजय गिरी ने कहा कि आदिवासी नायकों ने सीना तान कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में आदिवासियों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज कभी भी गुलामी और अत्याचार को स्वीकार नहीं करती हैं। चाहे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई हो या अलग झारखंड की लड़ाई हो, हक अधिकार के लिए लड़ी गई हर लड़ाई में आदिवासियों ने अनमोल योगदान दिया है।
[01/07, 6:12 pm] Raghu Sir Jsr Press: पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में पांच दिवसीय नि:शुल्क पतंजलि योग विज्ञान शिविर का शुभारंभ

जमशेदपुर। पतंजलि योग परिवार समूह के तत्वावधान में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग विज्ञान शिविर का शुभारंभ मानगो स्थित पृथ्वी पर्यावरण पार्क में किया गया। शिविर का उद्घाटन भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा, आयुष विभाग मानगों में कार्यरत योग शिक्षक विपिन कुमार, योग शिक्षिका बबीता देवी और पतंजलि योग प्रशिक्षक अशोक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के पहले दिन की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार करते हुए प्रार्थना के साथ की गई।शिविर में आज कई प्रकार के सूक्ष्म व्यायाम, शिथिलीकरण के अभ्यास, आठ प्रकार के प्राणायाम, यौगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार विस्तार से बतलाया गया। सिंह गर्जना, हास्यासन, ताली वादन और शांति पाठ के साथ योग सत्र को विराम दिया गया। पृथ्वी पर्यावरण पार्क पतंजलि नियमित योग कक्षा के संचालक योग गुरु विपिन कुमार ने बताया कि शिविर में सभी आयु वर्ग के स्वास्थ्य साधकों के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा नि:शुल्क पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कि 5 जुलाई तक चलेगी। शिविर प्रातः 5:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी। शिविर में आज 35 योग साधकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। मौके पर केदारनाथ गुप्ता, प्रकाश नारायण, कविता तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद, अरुण शारदा, प्रियंका शर्मा, शालिनी कुमारी, रंजना साव, नंदकिशोर, राज कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button