FeaturedJamshedpurJharkhand

संगीत कला एनाउंसर संघ के महासचिव बने उद्घोषक अरूण चंद्रा

रघुवंश सिंह
जमशेदपुर। उद्घोषक अरुण चंद्रा को संगीत कला एनाउंसर संघ के द्वारा महासचिव बनाया गया। अरुण चन्द्रा टाटा स्टील से रिटायर्ड करने बाद कला के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है। साथ ही इस संगठन के अध्यक्ष उद्घोषक जानी, आ.वी.एस.कालेज के मैनेजमेंट देख रहे उद्घोषक वीनित श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, हरेंद्र पंडित को मीडिया प्रभारी, इकबाल अंसारी को गुदगुदी संगठन महामंत्री, टीवी आर्टिस्टस और उद्घोषक कृष्णकांत ओझा को संरक्षक बनाया गया। इन सब का कार्यकाल पांच वर्षो का होगा। कार्यकारिणी सदस्य में संजय कालंद्री, संजय मिश्रा, नवनीत मिश्रा,कमल हाशमी,राजीव, डी.के.,देव शर्मा, गोपालि राव, शामिल है। संगीत कला एनाउंसर संघ बहुत जल्द एक शाम राजू श्रीवास्तव के नाम कार्यक्रम शहर मे होगा। जिसमे केवल उद्घोषक ही अपनी कला दिखा सकेंगे। संगठन का उद्देश्य पुरे भारत के उदघोषको को एक प्लेटफार्म में लाना है।

Related Articles

Back to top button