FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सड़क हादसा में चार छात्र हुआ घायल,घायल छात्रों से मिलने पहूंची सांसद गीता कोड़ा सदर अस्पताल

चाईबासा।झींकपानी प्रखंड के चोया ओड़िया मध्य विद्यालय पांचवी के छात्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय हेतु परीक्षा के लिए ग्राम चोया से चाईबासा जिला स्कूल जाने के क्रम में सिंहपोखरिया चाईबासा मोड़ के पास खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। जिसके कारण चार छात्र घायल हो गए।जिसमें दो छात्रों कुंदन ठाकुर 10 योगा ठाकुर 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया की पीछे से एक बाइक और साथ में आ रहे थे वह भी गिर गए।उसमें बैठे अभिषेक रजक भी घायल हो गए।इसी समय टाटा जाने के क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत कुमार अखाड़ा जैसे ही सिंहपुरिया मोड़ के पास पहुंचा देखा कि ट्रक के नीच, दुर्घटना हो गया है। तुरंत अपने गाड़ी से उतर कर घायलों को अपनी कार से सदर हॉस्पिटल तुरंत पहुंचाया और इलाज करवाया।सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।जिसके कारण छात्र परीक्षा दे नहीं पाएंगे।ज्ञात हो की झींकपानी प्रखंड अन्तर्गत चोया ग्राम के चार लड़के सुजल ठाकुर,अमित ठाकुर,कुंदन ठाकुर और अभिषेक रजक आज सिंघपोखरिया में दुर्घटना ग्रस्त हो गए।जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जिसकी जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी सांसद गीता कोडा पार्टी के कार्यकर्ता संजय अखाड़ा के साथ सदर अस्पताल पहुंच कर चारों लड़को के उचित इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों को कहीं ,साथ ही दुर्घटना ग्रस्त लड़कों के परिवारवालों को ढाढस दिया।

Related Articles

Back to top button