FeaturedJamshedpurJharkhand

गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस मना, छबील लगाई

जमशेदपुर। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित चना शरबत एवं हलवा प्रसाद की छबील साकची में बाबा दीप सिंह सेवक जत्था के तत्वावधान में लगाई गई। मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर लाहौर रावी नदी के तट पर जेठ की गर्मी में गुरु जी को गर्म तवा में बैठाया गया गर्म पानी में उबाला गया और गर्म रेत उनके शरीर पर डाली गई, और उन्हें शहीद कर दिया गया। वे अडोल एवं शांत रहे।
इस मौके पर हुई अरदास में शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार महासचिव राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह,मिथलेश सिंह यादव, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, प्रधान कुलविंदर सिंह, प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, अप्पा राव, कश्मीर सिंह, चंचल सिंह, बलवंत सिंह शेरों, सतबीर सिंह सोमू,धर्मेंद्र प्रसाद को संस्था के संस्थापक और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा ने सिरोपा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संचालन रॉकी सिंह द्वारा किया गया।।
आम लोगों के बीच चना शरबत वितरित किया गया और इसे सफल बनाने में रिकी सिंह, प्रिंस सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, बॉबी सिंह, जुगनू युवराज सिंह, नरेन्द्र सिंह निंदी, हेमंत साहू, ध्रुव मिश्रा, मोंटी अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button