ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपाइयों ने प्रकाश डाला


तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सदैव अटल कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने अटल के प्रेरणादायक व्यक्तित्व, उनके कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अनूप सुल्तानिया ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे। उनका नेतृत्व दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण है। उनके कार्यकाल में भारत ने आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि 1991 में जब अटल बिहारी वाजपाई चाईबासा आए थे, उस समय मैं नगर अध्यक्ष था। भले ही संसाधन कम थे, लेकिन अटल जी के प्रति सम्मान और उनकी प्रेरणा से हम सबने मिलकर उस कार्यक्रम को सफल बनाया। उनकी प्रेरणा आज भी हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। जे. बी. तुबिद ने कहा अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और अपने पूरे जीवन में देशहित को सर्वोपरि रखा। उनके द्वारा शुरू की गई नीतियां आज भी भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मूल विचार अटल जी की दूरदर्शी सोच से ही प्रेरित है। वे एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और संवेदनशील कवि भी थे। पोखरण परमाणु परीक्षण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास तत्काल अटल के कार्यकाल में किए गए जो कि मिल के पत्थर साबित हुए भारत के विकास में, झारखंड अलग राज्य का निर्माण एवं आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेई को ही जाता है। पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने राजनीति में आदर्शवाद को स्थापित किया और पार्टी से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य किया। उनकी विनम्रता और सहिष्णुता ने उन्हें जन-जन का नेता बनाया। मुझे याद है जब अटल जी चाईबासा आए थे, उन्होंने बिना किसी दिखावे के हम सभी से स्नेहपूर्वक संवाद किया था। उस समय की बातें और उनके साथ बिताए गए पल आज भी हमारे दिलों में ताजगी से भरे हुए हैं। उनका विचारधारा और योगदान हमारे मार्गदर्शक बने हुए हैं। अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान (14 जनवरी – 14 फरवरी) इस विशेष अवसर पर अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अटल जी के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख वक्ताओं के अलावा प्रताप कटिहार महतो , जितेंद्र ओझा, चंद्र मोहन तिऊ मौजूद रहें ।

Related Articles

Back to top button