FeaturedJamshedpur

कमरे में मिली नवविवाहिता की फंदे से लटकी शव, 14 दिनों पूर्व की थी लव मैरिज

रौशन कु पांडेय
जमशेदपुर. दो सप्ताह पूर्व प्रेम विवाह के बंधन में बंधे नवविवाहिता का शव उसके कमरे में दुपट्‌टे से लटका मिला। घटना सरायकेला थाना के दोलानडीह की है। मृतका के पति जब घर पर पहुंचा तो पत्नी की शव देख आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि लड़की ने सुसाइड किया है। हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।
मृतका की पहचान मुक्ता केराई (20) के रूप में की गई। मृतका का पति मुकेश काम करने के लिए शनिवार की सुबह घर से बाहर गया हुआ था। जब शाम को घर वापस लौटा तो मुक्ता एल्बेस्टर की पाइप से बने फंदे से लटकी मिली।
मुकेश ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और मुखिया वीरेंद्र को भी घटना की सूचना दी। इसके बाद मुखिया द्वारा पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है पर घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पति मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button