FeaturedJamshedpur

बागबेड़ा में झरना पाल और सुनील गुप्ता ने चलाया सफाई अभियान

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 1 हिलटॉप स्कूल से लेकर पोस्तो नगर तक के नाली का साफ-सफाई पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता के संयुक्त पहल पर जिला पार्षद किशोर यादव सहित स्थानीय लोगों ने अपने निजी खर्च पर संपन्न करवाएं।
पंसस झरना मिश्रा एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि नाली का साफ-सफाई नहीं होने के कारण नाली का पानी मुख्य सड़क पर बह रहा था। जिसके कारण इस सड़क से आवागमन में स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर जिला उपायुक्त तक कर चुके हैं। उसके बावजूद नाली का साफ सफाई नहीं हो रहा था। अंतत: पंसस,उप मुखिया ने जिला पार्षद और स्थानीय लोगों के सहयोग से अपने निजी खर्चे पर पूरे नाली का साफ-सफाई करवाएं । इससे स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। नाली से निकले कचरे का अंबार को हटाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, बीपीआरओ एवं पंचायत सचिव से मांग किए हैं। जिसे उक्त पदाधिकारियों ने पंचायत फंड से जल्द ही हटवाने का आश्वासन दिया है।
इस साफ-सफाई अभियान में अपने निजी खर्चों से सहयोग करने वाले में जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, उप मुखिया सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य भवनाथ सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मनोज राय, स्थानीय लोगो में समाजसेवी विनय सिंह, रामसूरत यादव,, पवन श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button