FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी से की मुलाकात

राशन आवंटन पर हुए अनाज हेरा-फेरी की शिकायत को लेकर मदद का किया आग्रह, कुणाल ने कहा-बहरागोड़ा समेत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर हुई है गड़बड़ियां

खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव एवं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से कुणाल ने फ़ोन पर की शिकायत, कहा गरीबों के अनाज पर डाका डालने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम के विभिन्न जिलों में राशन आवंटन से जुड़ी गड़बड़ियों सामने आई है। दरअसल, बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत सितंबर 2023 के विरुद्ध जो खाद्यान्न आवंटन निर्गत किया गया है। उसमें भारी कटौती की गई है। जिससे कई दुकानदार का खाद्यान्न आवंटन शून्य हो गया है। जिससे कार्डधारी जनता के बीच खाद्यान्न वितरण करना संभव नहीं हो पा रहा है। जिससे डीलरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुश्किल को देखते हुए सभी डीलरों ने गुरुवार को पूर्व विधायक एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी से मुलाकात की। इस दौरान डीलरों ने समस्या से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से साझा करते हुए बताया कि स्टॉक बैलेंस रिपोर्ट में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना सितंबर 2022 से दिसंबर 2022 तक का जो खाद्यान्न निर्गत किया गया था। उसमें बहुत गड़बड़ी है। जैसे कि इस प्रखंड में दुकानदारों को नवंबर एवं दिसंबर 2022 का पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल नहीं मिला है जबकि स्टॉक बैलेंस रिपोर्ट में उठाव दिखाया गया है। इस प्रखंड के सभी दुकानदारों का वितरण प्रायः 94% से 99% के बीच होता है। इस परिस्थिति में सभी दुकानदारों का खाद्यान्न का स्टॉक ज्यादा दिखाया जाता है। डीलरों ने कुणाल षाड़ंगी से इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। जिससे की गरीब लोगों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने डीलरों को हो रहे समस्या और हुई गड़बड़ी की शिकायत राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव से की। कुणाल ने इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डीलरों को मिलने वाले खाद्दान्न के आवंटन ना होने पर भी सिस्टम में आवंटित बताया गया है। जबकि वास्तविकता इसके ठीक उलट है। खाद्दान्न नही मिलने के कारण जरूरतमंद राशन कार्डधारियों को राशन नही मिल रहा है। मामले में गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए रामेश्वर उरांव ने कहा कि दो से तीन दिनों में इसपर पूरी जानकारी देंगे। वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को भी मामले की जानकारी देकर गरीबों के अनाज पर डाका डालने वालों एवं अनाज की हेरा-फेरी करने वालों पर उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button