FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जन्म जयंती को यादगार बनाने में जुटी भाजपा, 25 को बर्मामाइंस मंडल के फुटबॉल मैदान में पुर्वी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर आभार जताएगी पार्टी

जमशेदपुर। आगामी 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष, अंत्योदय के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती को विशेष बनाने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संध्या 5 बजे पुर्वी विधानसभा स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत प्रेमनगर स्थित फुटबॉल मैदान में सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता समारोह का हिस्सा बनेंगे। समारोह के दौरान पार्टी की ओर से भारतीय जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका आभार जताया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुर्वी विधानसभा स्तरीय जयंती समारोह के निमित्त विभिन्न मंडलों में बैठक हो रही है। कार्यक्रम के दौरान जनसंघ काल से लेकर पार्टी को सींचने वाले वरिष्ठ अभिभावकों को सम्मानित कर उनके अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button