FeaturedJamshedpurJharkhand

पिछले 9 दिनों से बैठी भूख हड़ताल पर मुखिया सीनी सोरेन

जमशेदपुर । पिछले 9 दिनों से बैठी भूख हड़ताल पर मुखिया सीनी सोरेन, उप मुखिया चंद्रमणि देवी एवं पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रों.सहित उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने पहुंचे भुख हडताल पर अनुमंडल पदाधिकारी पियूष सिन्हा के निर्देश पर जिला भूमि उप समाहर्ता रविंदर गगराई एवं अंचल पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव

वार्ता में एक तरफ जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ,उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पार्षद परितोष सिह,कुसुम पूर्ति ,प्रतिनिधी मनान मलिक,पंचायत समीति सदस्य सुनील गुप्ता, जितेंद्र यादव, राजू पात्रों, राजू बेसरा, महिंद्र अल्डा, मुखिया सरस्वती टुडू, सुमी केराई, जोबा माडी,पलटन, वरीय कांग्रेसी नेता भारत सिंह, विनोद यादव
वहीं दूसरी तरफ भूमि उप समाहर्ता रविंद्र गगराई एवं अंचल पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव

वार्ता के दौरान भूमि उप समाहर्ता रविंद्र गगराई के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी ने लिखित रूप में पंचायत प्रतिनिधियों को दिया है कि सरकारी भूमि के ऊपर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पंचायत भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव के अनुरूप भूमि चिन्हित कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। एक माह में जमीन चिन्हित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसे लिखित रूप से अंचल पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से दी है।

इस प्रस्ताव से पंचायत प्रतिनिधियों की सहमति मिलते ही उपस्थित पदाधिकारी ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल को तोडवा दिया गया।

विदित हो कि इस 9 दिन के भूख हड़ताल के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायिका मेनका सरदार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जमशेदपुर प्रखंड के समस्त पंचायत प्रतिनिधिगण समर्थन दिए थे।

Related Articles

Back to top button