FeaturedJamshedpurJharkhand

शानदार रहा महिला काव्य मंच जमशेदपुर इकाई की ऑनलाईन काव्य गोष्ठी

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की पूर्वी सिहभूंम इकाई की गोष्ठी संस्थापक नरेश नाज के संज्ञान में ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित किया गया। यह जमशेदपुर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के बाद की दूसरी मासिक गोष्ठी रही। हम सबों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का अवसर रहा। महिला काव्य मंच की हमारी मुख्य अतिथि रही प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरिंदर नीलम कौर नीलम एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्षा मोना बग्गा की विशेष रूप से आभारी हूँ, जिन्होंने हमारा आमंत्रण स्वीकार किया।
जमशेदपुर इकाई की अध्यक्षा अंकिता सिन्हा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बीनी की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।

शोभा किरण जो इकाई की उपाध्यक्षा भी हैं, के बेहतरीन संचालन में कार्यक्रम को नयी ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम में शकुंतला शर्मा, विंध्यवासिनी तिवारी बिन्नी, मोना बग्गा, नीलम, सुनीता बेदी, अंकिता सिन्हा, लता मानकर प्रियदर्शिनी, शोभा किरण ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। मोना बग्गा एंव नीलम इस कार्यकारिणी की सभी सदस्याओं का दिल खोल कर स्वागत किया। तथा इसे सुचारु रूप से चलने के लिए सुझावों के साथ साथ अपने आशीर्वचनों से भी अनुगृहीत किया।

Related Articles

Back to top button