FeaturedJamshedpurJharkhand

शहीद किशन दुबे की माता जग माया देवी को सम्मानित किया गया

जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जुगसलाई में सेल्यूट तिरंगा के कार्यक्रम में शहिद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने की उठी आवाज को ध्यान में रखते हुए प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक आयोजित कर शाहिद किशन दुबे स्मारक निर्माण समिति का गठन किया गया और इसके अध्यक्ष समाजसेवी एवं कई अन्य संगठनों के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाकर शाहिद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी शॉपिं गई तथा शहीद किशन दुबे स्मारक निर्माण समिति के गठन के तुरंत बाद नागरिकों का एक जत्था कीताडीह स्थित शहीद किशन दुबे के घर गए एवं उनकी माता जगमाया देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर किताडीगुरद्वारा के चेयरमैन गुरमेल सिंह प्रधान जगजीत सिंह गांधी समाजसेवी अनिल सिंह एवं बागबेड़ा पंचायत समिति के सुनील गुप्ता त्रिलोचन सिंह महासचिव इंद्रजीत सिंह कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोढ़ी एवं शहीद किशन दुबे के छोटे भाई रवि शंकर दुबे विकास दुबे बहन एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे
सरदार शैलेंद्र सिंह ने इस मौके पर स्मारक बनाने के निर्णय की जानकारी उनकी माता को दी और उनसे सहमति ली गई
सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नागरिकों की भावना को ध्यान में रखते हुए शहीद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने में जो भी खर्च होगा वह नागरिकों के जन सहयोग से होगा किसी एक आदमी के पैसे से प्रतिमा नहीं बनाई जाएगी

Related Articles

Back to top button