FeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchi

अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम इकाई की ओर से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की पूर्वी सिहभूंम इकाई की ओर से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्थापक नरेश नाज के संज्ञान में किया गया। अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष अंकिता सिन्हा ने किया। यह जमशेदपुर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के बाद की चौथी मासिक गोष्ठी रही।

इस संबंध में अंकिता सिन्हा ने कहा की हम सबों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का अवसर रहा। महिला काव्य मंच की हमारी मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से सम्मानित सोनिया अक्स सोनम हरियाणा से उपस्थित थी। इनके शब्दों से क्षणिकाओं से गोष्ठी गौरवपूर्ण सीमा तक पहुंचने में सफल रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवयित्री राखी विष्ट, राँची से रेणू झा रेणू, छत्तीसगढ़ से प्रियंका गुप्ता की गौरवान्वित उपस्थिति रही। वरिष्ठ कवयित्री राँची से रजनी शर्मा चंदा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज़ किया।
शोभा किरण के बेहतरीन संचालन में कार्यक्रम को नयी ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम में विंध्यवासिनी तिवारी बिन्नी, सुनीता बेदी, निवेदिता श्री वास्तव, रीना सिन्हा, पूनम शर्मा स्नेहिल, शोभा किरण ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। काव्य धारा का प्रवाह निरंतर गीत, गज़लों, क्षणिकाओं, मुक्त छंद,दोहे के रूप में पूरे 2 घंटे तक चलता रहा। मुख्य अतिथि के रूप में अपनी व्यस्ताओं के बावजूद सोनिया अक्स सोनम समय निकालकर समर्पित रहती हैं। सभी सदस्यों की सक्रियता उनकी जीवटता और मंच को निरंतर आगे ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दिन ब दिन सच होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button